लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित दुर्व्यवहार की शिकार सपा उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:49 IST

Open in App

लखनऊ 11 सितंबर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के कथित दुर्व्यवहार की शिकार समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने शनिवार को बताया कि हालिया पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार और नामांकन के दिन भाजपा की मनमानी का शिकार हुई रितु सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं।

गौरतलब है कि जुलाई में प्रियंका गांधी वाद्रा अपने उत्तर प्रदेश दौरे के बीच रितु सिंह समेत सपा की दो महिला कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी गईं थी जिनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।

अंशु अवस्थी के मुताबिक रितु सिंह ने कहा कि केवल कांग्रेस और प्रियंका आम लोगों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ सकती हैं। रितु ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश को प्रियंका गांधी जैसी नेता की जरुरत है इसलिए उनमें विश्वास व्यक्त करते हुए वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं।

रितु सिंह ने खेद जताया कि सपा का कोई नेता घटना के बाद उनसे मिलने नहीं गया। उन्होंने 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरे दिल से काम करने का भरोसा दिलाया।

आरोप लगा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता की साड़ियां खींची थीं जिसकी व्यापक आलोचना हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!