लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल का 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' एपिसोड 12 नवंबर को होगा प्रसारित

By भाषा | Updated: November 8, 2021 15:02 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर फिल्म ‘‘सरदार उधम’’ में अपने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों और आलोचकों की तारीफें बटोर रहे अभिनेता विक्की कौशल डिस्कवरी चैनल के एडवेंचर(साहसिक कारनामों वाले) शो ‘‘इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’’ के एक एपिसोड में दिखाई देंगे।

शो का यह एपिसोड शुक्रवार 12 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म डिस्कवरी+ पर प्रसारित होगा। डिस्कवरी+ ने सोमवार को एपिसोड की पहली झलक (फर्स्ट लुक) दिखाई।

विक्की ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर शो के आगामी ऐपिसोड की पहली झलक जारी की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ जिंदगी में एक बार साहसिक कार्यों वाले रोमांच का अनुभव करना, वह भी किसी और के साथ नहीं, बल्कि बेयर ग्रिल्स के साथ....। आइये देखते हैं, उन्होंने मेरे लिए क्या योजना बनाई है? ‘इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ 12 नवंबर को डिस्कवरी+ पर प्रसारित होगा। ’’

विक्की कौशल से पहले सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार और अजय देवगन शो में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आ चुके हैं। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘मैन वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी’’ के एक एपिसोड में नजर आए थे।

विक्की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘‘सैम बहादुर’’ में दिखाई देंगे। इसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे