लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल, कैटरीना कैफ ने शादी की, लीक तस्वीरों से संकेत मिला

By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:12 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल के लिए आज का दिन काफी अहम था। मगर बृहस्पतिवार शाम तक सवाई माधोपुर के होटल के बाहर खड़े मीडिया कर्मी और प्रशंसकों को यह यकीन नहीं हो सका कि क्या उन्होंने वाकई शादी कर ली है?

‘सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा’ होटल से जोड़े की तीन तस्वीरें मिलीं। यह पुराना किला है जिसे आलीशान होटल में बदला गया है। मीडिया और प्रशंसकों को इससे सुरक्षित दूरी पर रखा गया है और इसकी रखवाली निजी सुरक्षा कर्मी कर रहे हैं।

ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में दिख रहा है कि दुल्हन लाल रंगे के लहंगे में हैं और दूल्हे ने आईवरी रंग की शेरवानी पहनी हुई है और गले में माला डाली हुई है। अटकलों और सच में धारणा यह थी कि ये कैटरीना और विक्की हैं।

शादी की लीक हुई अन्य तस्वीरों में दिख रहा है कि मेहमान होटल की बालकनी में हैं।

ऑनलाइन प्रसारित हो रही रिपोर्टों के मुताबिक, शादी की रस्में होटल में शाम करीब साढ़े पांच बजे पूरी हो गई हैं। यह होटल जयपुर से 120 किलोमीटर दूर है।

कैफ (38) और कौशल (33) ने करीब दो साल तक डेटिंग की है।

शादी में फिल्मकार कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, ‘धूम 3’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य, ‘बंटी और बबली 2’ की अभिनेत्री शरवई वाघ के अलावा नेहा धूपिया और अंगद बेदी समेत अन्य शिरकत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित