उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA और मजबूत?, जगनमोहन रेड्डी के 11 सांसद ने दिया समर्थन, सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 422 सांसदों का समर्थन, 17वें उपराष्ट्रपति होंगे राधाकृष्णन!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 19, 2025 11:16 IST2025-08-19T11:15:24+5:302025-08-19T11:16:41+5:30

Vice Presidential Election 2025: जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा देने के बाद 21 जुलाई को यह पद रिक्त हो गया था।

Vice Presidential Election 2025 live NDA stronger 11 MPs support Jaganmohan REDDY, ruling coalition support 422 MPs | उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA और मजबूत?, जगनमोहन रेड्डी के 11 सांसद ने दिया समर्थन, सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 422 सांसदों का समर्थन, 17वें उपराष्ट्रपति होंगे राधाकृष्णन!

photo-ani

HighlightsVice Presidential Election 2025: उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को रहा है।Vice Presidential Election 2025: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है।Vice Presidential Election 2025: नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।

नई दिल्लीः भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का उम्मीदवार घोषित किया था। गत 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा पहली ऐसी घटना है, जब किसी उपराष्ट्रपति ने पद पर रहते हुए त्यागपत्र दे दिया और उच्च पद के लिए दावेदारी नहीं की। इस्तीफे के समय धनखड़ का कार्यकाल दो साल से अधिक बचा था। इससे पहले वीवी गिरि और आर वेंकटरमन ने पद पर रहते हुए इस्तीफा दिया था लेकिन दोनों ने क्रमश: 1969 और 1987 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था। आयोग ने घोषणा की कि 17वें उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव नौ सितंबर को होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना सात अगस्त को जारी होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के पात्र होते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य, राज्यसभा के 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 सदस्य शामिल होते हैं।

Vice Presidential Election 2025: लोकसभा की 543 सीट में से एक सीट, पश्चिम बंगाल में बशीरहाट रिक्त

राज्यसभा में पांच और लोकसभा में एक सीट रिक्त है, जिससे निर्वाचक मंडल की प्रभावी संख्या 781 है और जीतने वाले उम्मीदवार को 392 मतों की आवश्यकता होगी, बशर्ते सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आगामी चुनाव में सत्तारूढ़ राजग को बढ़त हासिल है। लोकसभा की 543 सीट में से एक सीट, पश्चिम बंगाल में बशीरहाट रिक्त है।

जबकि 245 सदस्यीय राज्यसभा में 6 सीट खाली हैं। छह रिक्त सीट में से चार जम्मू कश्मीर से और एक पंजाब से है। पंजाब की सीट पिछले महीने हुए उपचुनाव में राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता शिबू सोरेन के निधन से झारखंड से उच्च सदन में एक नई रिक्ति पैदा हो गई है।

Vice Presidential Election 2025: सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त

लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 542 सदस्यों में से 293 का समर्थन प्राप्त है। सत्तारूढ़ गठबंधन को राज्यसभा (प्रभावी सदस्य संख्या 240) में 129 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। बशर्ते कि मनोनीत सदस्य राजग उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करें। सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।

उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने वाले व्यक्ति का भारत का नागरिक होना जरूरी है, उसकी आयु 35 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के लिए पात्र होना चाहिए। भारत सरकार, राज्य सरकार या किसी अधीनस्थ स्थानीय प्राधिकरण में किसी लाभ के पद पर आसीन व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद के लिए पात्र नहीं होता।

Vice Presidential Election 2025: सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बढ़त हासिल

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बढ़त हासिल है।संविधान के अनुच्छेद 66 (1) के अनुसार उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से होगा और गुप्त मतदान के जरिए होगा। इस प्रणाली में मतदाता को उम्मीदवारों के नामों के सामने अपनी प्राथमिकताएं अंकित करनी होती हैं।

Vice Presidential Election 2025: वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसद हैं

उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद वह तब तक पद पर बना रह सकता है जब तक कि उसका उत्तराधिकारी पद ग्रहण नहीं कर ले। वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसद हैं। वाईएसआर कांग्रेस के लोकसभा सदस्य एम गुरुमूर्ति ने बताया कि चुनाव में राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन करेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से बात की और सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार के लिए पार्टी का समर्थन मांगा। वाईएसआर कांग्रेस के लोकसभा में चार और राज्यसभा में सात सदस्य हैं। वाईएसआर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग या विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा नहीं है।

Web Title: Vice Presidential Election 2025 live NDA stronger 11 MPs support Jaganmohan REDDY, ruling coalition support 422 MPs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे