लाइव न्यूज़ :

COVID19: एम वेंकैया नायडू कोरोना से मुक्त, उपराष्ट्रपति ने प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का आभार जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2020 19:24 IST

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में बताया, " एम्स द्वारा आज की गई आरटी-पीसीआर जांच के मुताबिक, उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी ऊषा नायडू, दोनों कोविड-19 की जांच में संक्रमण मुक्त पाए गए हैं। "

Open in App
ठळक मुद्देनायडू के 29 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उपराष्ट्रपति (71) में बीमारी का कोई लक्षण नहीं था और उनकी सेहत अच्छी थी।नायडू की सेहत अच्छी है और वह डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक जल्दी ही सामान्य गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सोमवार को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो गए। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यह जानकारी दी। नायडू के 29 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उपराष्ट्रपति (71) में बीमारी का कोई लक्षण नहीं था और उनकी सेहत अच्छी थी।

वह घर में ही पृथक-वास में थे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में बताया, " एम्स द्वारा आज की गई आरटी-पीसीआर जांच के मुताबिक, उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी ऊषा नायडू, दोनों कोविड-19 की जांच में संक्रमण मुक्त पाए गए हैं। "

बयान में कहा गया है कि नायडू की सेहत अच्छी है और वह डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक जल्दी ही सामान्य गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।" बयान में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति ने उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। 

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 44 और लोगों की मौत, संक्रमण के 2,234 नए मामले सामने आए

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 44 और लोगों की मौत हो गई तथा 2,234 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 44 और लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6438 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 3,93,908 कोविड-19 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इस तरह मरीजों के ठीक होने दर बढ़कर 89.5% हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,234 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है, मगर इसी अवधि में 3,342 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 38,815 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

बिहार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का कोविड-19 के बाद की समस्याओं के कारण निध

बिहार के पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह का कोविड-19 के बाद की समस्याओं की वजह से रविवार को नयी दिल्ली स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। बिहार के कटिहार जिला के प्राणपुर से भाजपा विधायक रहे 55 वर्षीय सिंह के परिवार में दो पुत्री और पत्नी है। राज्यपाल फागू चौहान ने विनोद कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत विनोद एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील राजनेता एवं समर्पित समाजसेवी थे। उन्होंने अपनी कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी और जनसेवा के बल पर आम जनता में काफी लोकप्रियता अर्जित की। उनके निधन से सामाजिक-राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। चौहान ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति तथा उनके शोक-संतप्त परिजनों-प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विनोद कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत विनोद जमीन से जुडे़ राजनेता थे। वे मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी थे। वे एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल के लिये वर्तमान में लागू दिशा-निर्देश के तहत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंत्री विनोद सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत विनोद के परिजनों के प्रति आत्मिक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके तमाम शुभचिंतकों एवं समर्थकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य व दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विनोद कुमार सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिवंगत मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विनोद बाबु के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाएम्सएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?