उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर जताया शोक

By भाषा | Updated: May 21, 2021 15:36 IST2021-05-21T15:36:50+5:302021-05-21T15:36:50+5:30

Vice President Venkaiah Naidu mourns Sunderlal Bahuguna's death | उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर जताया शोक

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली 21 मई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने की दिशा में किए गए उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा।

चिपको आंदोलन के अग्रदूत माने जाने वाले बहुगुणा का शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और कोविड-19 से संक्रमित थे।

नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वयोवृद्ध पर्यावरण संरक्षक, हिमालय के पर्यावरण की रक्षा के लिए चिपको आंदोलन के प्रणेता, सुंदरलाल बहुगुणा जी के निधन से एक युग का अंत हो गया। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पुण्यात्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना! ओम शांति।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘बहुगुणा जी से पर्यावरणविदों की पीढ़ियों ने प्रेरणा ली। उनका महान कृतित्व भविष्य में भी समाज को मार्ग दिखाता रहेगा। उनका मानना रहा कि पर्यावरण ही हमारी अर्थव्यस्था को स्थायित्व देता है। यही हमारी भावी प्रगति का मंत्र होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vice President Venkaiah Naidu mourns Sunderlal Bahuguna's death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे