लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एवं अन्य वैश्विक निकायों में सुधार की वकालत की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एवं अन्य महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सुधार की वकालत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इनमें सुधार की जरूरत है ताकि ये समकालीन वास्तविकताओं का प्रदर्शन कर सकें और मौजूदा चुनौतियां का सामना कर सकें।

13वें एएसईएम शिखर बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए वेंकैया नायडु ने कहा कि विश्व तेज आर्थिक विकास और तकनीकी एवं सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है तथा मौजूदा बहुद्देश्यीय प्रणाली इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में खुद को कमजोर पा रही है।

उन्होंने सुधार युक्त बहुद्देश्यीय ढांचा के मार्गदर्शक सिद्धांत की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत मौजूदा संस्थागत वैश्विक प्रणाली में सार्थक बदलाव के लिए लगातार प्रयास करता रहा है।

नायडु ने यह भी कहा कि महामारी ने अविश्वनीय वैश्विक आपूर्ति तंत्र की पोल खोल दी है। असमान वैक्सीन वितरण से यह सामने आ गया है कि वैश्विक एकता व सशक्त बहुदेशीय प्रणाली की जरूरत है। 

डिजिटल माध्यम से आयोजित दो दिवसीय इस सम्मेलन की मेजबानी कंबोडिया कर रहा है। इस सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति कर रहे हैं ।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि महामारी के बाद की दुनिया की बहुदेशीय प्रणाली से जुड़ी जरूरतें अलग होंगी। 

उन्होंने कहा कि ऐसे में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रयास के साथ आजीविका सुरक्षा को बेहतर बनाने की जरूरत है।

नायडु ने विविधतापूर्ण एवं एक दूसरे पर निर्भर दुनिया की चुनौतियों के संदर्भ में कहा कि दुनिया पुरानी व्यवस्था से इनका मुकाबला नहीं कर सकता । उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग को पुन:निर्धारण करने एवं आकांक्षाओं के आगे विस्तार की त्वरित जरूरत बतायी ।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए चार महत्वपूर्ण जरूरतों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लचीली और विश्वसनीय आपूर्ति प्रणाली, स्वास्थ्य सुरक्षा, विकास के लिए डिजिटल सुविधाओं पर जोर देने के साथ हरित व टिकाऊ आर्थिक सुधार जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है