लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति, तमिलनाडु के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आंबेडकर को दीं श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 6, 2020 15:05 IST

Open in App

चेन्नई, छह दिसंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को संविधान निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत के संविधान के मुख्य शिल्पी एवं दलित आदर्श आंबेडकर का छह दिसंबर, 1956 को निधन हुआ था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि नायडू और पुरोहित ने राजभवन में आंबेडकर की एक तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति ने पुरोहित के साथ राजभवन में आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने की तस्वीरें और एक वीडियो भी ट्वीट किया है।

नायडू ने ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सादर नमन! सामाजिक-आर्थिक रूप से समावेशी लोकतंत्र का जो सपना उन्होंने देखा था, उसे साकार करना हम सबका कर्त्तव्य है।’’

वहीं, मुख्यमंत्री पलानीसामी ने भी आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और उनकी प्रशंसा करते हुए एक ट्वीट में उन्हें ‘समाजिक न्याय का क्रांतिकारी’ बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंबेडकर ने छुआछूत समाप्त करने के लिए संघर्ष किया था।

वहीं, द्रमुक नेता एम. के. स्टालिन ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें ‘‘इस सदी का नया बुद्ध’’ और सभी का मार्गदर्शक बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?