लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने बंदरगाह क्षेत्र के महत्व पर जोर दिया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 22:36 IST

Open in App

विशाखापट्टनम, 26 जून उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारत को एक अग्रणी समुद्री राष्ट्र बनाने का आह्वान किया और इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में बंदरगाहों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

विशाखापट्टनम पत्तन न्यास (वीपीटी) के अध्यक्ष के राममोहन राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां उपराष्ट्रपति से बातचीत के दौरान उनके सामने एक प्रस्तुति भी दी। उन्होंने उपराष्ट्रपति को बंदरगाह के विस्तार की योजनाओं समेत उसकी विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

भारत के 7517 किलोमीटर लंबी तटरेखा और 200 बड़े -छोटे बंदरगाहों के साथ दुनिया के अहम जहाज मार्गों पर स्थित होने का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, “यह बंदरगाह भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।”

पुराने समय में भारत के एक महान समुद्री शक्ति होने और चोल व कलिंग राजोओं की नौसेनाओं के समुद्र पर राज करने का उल्लेख करते हुए नायडू ने कहा, “हमें उस पुराने गौरव को फिर से हासिल करना होगा।”

देश में बंदरगाह के बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी सागरमाला परियोजना के हिस्से के रूप में बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास के अवसरों को सामने लाने के लिये 504 से ज्यादा योजनाओं की पहचान की गई है। नायडू ने कहा कि इन पहल से अवसंरचना में निवेश के रूप में 3.75 लाख करोड़ से ज्यादा प्राप्त होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस