लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने राज कपूर पर पुस्तक का विमोचन किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 00:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 97वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को ''राज कपूर: द मास्टर एट वर्क'' पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर नायडू ने दुनियाभर में भारतीय सिनेमा को ''सांस्कृतिक कूटनीति का जरिया'' बनाने में कपूर के अमूल्य योगदान के लिए उन्हें याद किया।

'ब्लूम्सबरी इंडिया' द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक फिल्म निर्माता राहुल रवैल द्वारा लिखी गई है जिन्होंने ‘बॉबी’ जैसी फिल्मों में राज कपूर के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

यहां 'इंडिया हैबिटेट सेंटर' के 'स्टीन ऑडिटोरियम' में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में दिवंगत अभिनेता के बड़े बेटे रणधीर कपूर और पोते रणबीर कपूर भी शामिल हुए।

नायडू ने कहा, ''राज कपूर जी ने 50 और 60 के दशक में भारतीय सिनेमा को एक नयी पहचान और दिशा दी तथा एक संवेदनशील निर्माता और प्रख्यात अभिनेता के रूप में हिंदी सिनेमा में उनका योगदान अमूल्य है। उनकी फिल्में वास्तविक चरित्रों पर आधारित थीं। उनकी फिल्में जीवन में संदेश देने वाली थीं।''

उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज कपूर की शुरुआती फिल्में ‘चार्ली चैपलिन’ और ‘द ट्रैम्प’ के उनके चरित्र के प्रभाव को दर्शाती हैं।

यह किताब राज कपूर के जीवन के बारे में एक आंतरिक दृष्टिकोण उपलब्ध कराती है।

पुस्तक की प्रस्तावना लिखने वाले रणधीर कपूर ने संस्मरण का अनावरण करने के लिए उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर