उपराष्ट्रपति ने दिवंगत अभिनेता राज कपूर पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 00:06 IST2021-12-15T00:06:00+5:302021-12-15T00:06:00+5:30

Vice President releases book on late actor Raj Kapoor | उपराष्ट्रपति ने दिवंगत अभिनेता राज कपूर पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति ने दिवंगत अभिनेता राज कपूर पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 97वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को ''राज कपूर: द मास्टर एट वर्क'' पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर नायडू ने दुनिया भर में भारतीय सिनेमा को ''सांस्कृतिक कूटनीति का जरिया'' बनाने में कपूर के अमूल्य योगदान के लिए उन्हें याद किया।

'ब्लूम्सबरी इंडिया' द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक फिल्म निर्माता राहुल रवैल द्वारा लिखी गई है। यहां 'इंडिया हैबिटेट सेंटर' के 'स्टीन ऑडिटोरियम' में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में दिवंगत अभिनेता के बड़े बेटे रणधीर कपूर और पोते रणबीर कपूर भी शामिल हुए।

नायडू ने कहा, ''राज कपूर जी ने 50 और 60 के दशक में भारतीय सिनेमा को एक नयी पहचान और दिशा दी तथा एक संवेदनशील निर्माता और प्रख्यात अभिनेता के रूप में हिंदी सिनेमा में उनका योगदान अमूल्य है। उनकी फिल्में वास्तविक चरित्रों पर आधारित थीं। उनकी फिल्में जीवन में संदेश देने वाली थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vice President releases book on late actor Raj Kapoor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे