लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने एनटीआर के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

By भाषा | Updated: February 19, 2021 00:19 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 फरवरी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव को श्रद्धांजलि देते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता-राजनेता राव ने सिनेमा और राजनीति में अतुलनीय योगदान दिया था।

नायडू ने एन टी रामाराव की राजनीतिक जीवनी 'मेवरिक मसीहा' पुस्तक का विमोचन करने के बाद कहा कि इस महान नेता ने ताकतवर सत्तारूढ़ पार्टी को चुनौती दी और अविभाजित आंध्र प्रदेश में एक पार्टी के शासन को चुनौती देते हुए क्षेत्र की राजनीतिक संस्कृति को नए सिरे से परिभाषित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘एनटीआर हमारे देश में वैकल्पिक राजनीति के अग्रदूतों में सबसे ऊपर है। वह तब राजनीति में उभरे जब संयुक्त आंध्र प्रदेश के लोग बदलाव के लिए तरस रहे थे।’’

हैदराबाद के पत्रकार रमेश कंडुलना द्वारा लिखी एनटीआर के राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि एनटीआर के आने के बाद राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया ।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वह राज्यों और केंद्र की शक्तियों के बीच उचित संतुलन बनाने के लिए मशहूर हैं।’’

नायडू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता में एनटीआर का योगदान एक अग्रणी प्रयास था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos