लाइव न्यूज़ :

मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: November 26, 2020 11:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वर्ष 2008 में आज ही के दिन मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यही समय है कि विश्व समुदाय आतंकवाद को राजनैतिक समर्थन और प्रश्रय देने वाले देशों को चिन्हित कर अलग थलग करे।

इस घटना की 12वीं बरसी पर उपराष्ट्रपति ने हमले में मारे गए लोगों को परिजनों के प्रति भी संवेदाना प्रकट की।

नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘आज 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों में शहीद हुए सुरक्षा बलों के वीर सदस्यों के शौर्य को नमन करता हूं। इस हमले में हताहत हुए नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘इस अवसर पर विश्व समुदाय अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के विरुद्ध अपने संकल्प को याद करे और सीमापार आतंकवाद को राजनैतिक समर्थन और प्रश्रय देने वाले देशों को चिन्हित कर अलग थलग करे।’’

मालूम हो कि आज ही के दिन पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयब्बा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई में प्रवेश कर गए थे और विभिन्न स्थानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगा मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है