लाइव न्यूज़ :

उप राष्ट्रपति ने देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को दीं श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 3, 2020 11:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऐसे निस्वार्थ नेता थे, जिन्होंने देश की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। वह निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले और स्वप्नदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह अपनी सादगी और दूसरों के प्रति करुणा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।’’

प्रसाद का जन्म 1884 में बिहार में हुआ था और वह महात्मा गांधी के बेहद करीबी सहयोगी थे। आजादी के बाद वह भारत के पहले राष्ट्रपति बने। उन्होंने संविधान सभा का भी नेतृत्व किया था। वहीं वह देश के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनका कार्यकाल एक बार से ज्यादा का रहा। वह राष्ट्रपति के पद पर 1950-62 के बीच आसीन रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित