मुंबई हमले के शहीदों को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि, कहा-"बलिदान देने वालों को देश सदैव याद रखेगा"
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 10:17 IST2019-11-26T10:16:11+5:302019-11-26T10:17:54+5:30
शहीदों के बलिदान को याद करते हुए वेंकैया नायडू ने कहा, “आतंकवादियों के खिलाफ़ कार्रवाई में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के त्याग को देश सदैव याद रखेगा।"

मुंबई हमले के शहीदों को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि
मुंबई आतंकी हमला 26 नवंबर 2008 में शहीद होने वाले जवानों को देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आज सुबह श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि देने के बाद उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “2008 में मुंबई में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”
आतंकवादियों के खिलाफ़ कार्यवाही में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षा कर्मियों के त्याग को कृतज्ञ देश सदैव सम्मानपूर्वक याद करेगा। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
— Vice President of India (@VPSecretariat) November 26, 2019
इसके अलावा उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा, “आतंकवादियों के खिलाफ़ कार्रवाई में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के त्याग को देश सदैव याद रखेगा।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई आतंकी हमले के 11 साल पूरे हो गए हैं। इस आतंकी हमले में 26 विदेशी सहित कुल 166 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। सूत्रों के मुताबिक, कुल 60 घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी। देश के इतिहास में हमेशा के लिए यह दर्दनाक आतंकी हमला दर्ज हो गया। इस हमले में आतंकियों ने लोगों पर पागल की तरह गोली बरसाई थी।