लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू की राजस्थान की पांच दिवसीय यात्रा रविवार से

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:55 IST

Open in App

जयपुर, 25 सितंबर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पांच दिन की राजस्थान यात्रा पर रविवार को जैसलमेर पहुंचेंगे। सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

सरकारी बयान के अनुसार उपराष्ट्रपति 26 से 30 सितंबर तक जैसलमेर और जोधपुर की यात्रा पर रहेंगे। नायडू अपने राजस्थान यात्रा की शुरुआत रविवार को जैसलमेर से करेंगे।

इसके अनुसार उपराष्ट्रपति अपनी प्रस्तावित जैसलमेर व जोधपुर प्रवास के दौरान तनोट माता मंदिर, लोंगेवाला पोस्ट, वार म्यूजियम व मेहरानगढ़ दुर्ग व अन्य प्रमुख स्थलों की यात्रा करेंगे।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान उपस्थित रहेंगे। नायडू इस दौरान राज्यपाल मिश्र की किताब ' संविधान, संस्कृति व राष्ट्र' का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही नायडू का जैसलमेर में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करने तथा आईआईटी जोधपुर में 'जोधपुर सिटी नॉलेज व इनोवेशन कलस्टर' का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

नायडू की इस यात्रा के मद्देनजर राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने पिछले दिनों यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में आर्य ने कहा कि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपराष्ट्रपति की यात्रा के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें एवं इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते।

उन्होंने कहा कि अधिकारी नायडू की इस यात्रा को यादगाार बनाने के लिए भरपूर प्रयास करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल