उपराष्ट्रपति नायडू ने प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: May 3, 2021 14:07 IST2021-05-03T14:07:03+5:302021-05-03T14:07:03+5:30

Vice President Naidu Wishes Journalists On Press Freedom Day | उपराष्ट्रपति नायडू ने प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति नायडू ने प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, तीन मई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दी और महामारी के दौर में भी जोखिम उठाकर आम जन तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए उनकी सराहना की।

उन्होंने कहा कि सूचना के इस युग में मीडियाकर्मी विश्वसनीय और सत्यापित खबरें पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और गलत सूचनाओं से समाज की रक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी बहन-भाइयों को बधाई! स्वतंत्र व निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। महामारी के इस दौर में पत्रकार भी अग्रिम पंक्ति के योद्धा रहे हैं और उन्होंने प्रशंसनीय कार्य किया है।’’

नायडू ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘देश के पत्रकारों ने जोखिम उठाकर लोगों तक लगातार प्रामाणिक व सही जानकारी पहुंचाई है और लोगों को कोविड सम्यक व्यवहार अपनाने के लिए शिक्षित किया है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तीन जुलाई को प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vice President Naidu Wishes Journalists On Press Freedom Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे