लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने लोगों से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ने की अपील की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को लोगों से अनुरोध किया कि वे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में अपना पंजीकरण कराने के लिये आगे आएं और इस “ऐतिहासिक सुधार” का फायदा उठाएं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र के इतिहास में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए नायडू ने कहा कि यह भारतीय नागरिकों को विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड प्रदान करेगा जो डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं की मदद करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में पूरे देश के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की थी। इसमें प्रत्येक नागरिक के लिए एक विशिष्ट स्वास्थ्य आईडी बनाना शामिल है।

उपराष्ट्रपति ने यह टिप्पणी भारत में अपनी तरह की पहली राष्ट्रीय समर्पित स्तन कैंसर और स्तन रोग हेल्पलाइन के शुभारंभ के अवसर पर की।

हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों को एक-के-बाद-एक बिना पहचान जाहिर किए सहायता के लिए प्रशिक्षित परामर्शदाताओं को शामिल करने की सराहना करते हुए, नायडू ने कहा कि परामर्श समूची कैंसर उपचार व्यवस्था या किसी अन्य जान के जोखिम वाली बीमारी का एक अविभाज्य हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि कैंसर से सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बड़ा असर पड़ता है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा, “परामर्शदाता रोगियों को बीमारी से हौसले के साथ लड़ने के लिए प्रेरित करने में मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल