उपराष्ट्रपति नायडू ने राष्ट्र के विकास के लिए नरसिम्हा राव की प्रतिबद्धता को याद किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 10:53 IST2021-06-28T10:53:51+5:302021-06-28T10:53:51+5:30

Vice President Naidu recalls Narasimha Rao's commitment to the development of the nation | उपराष्ट्रपति नायडू ने राष्ट्र के विकास के लिए नरसिम्हा राव की प्रतिबद्धता को याद किया

उपराष्ट्रपति नायडू ने राष्ट्र के विकास के लिए नरसिम्हा राव की प्रतिबद्धता को याद किया

नयी दिल्ली, 28 जून उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें भारत में आर्थिक सुधारों का ‘‘निर्विवाद पथ प्रदर्शक’’ बताया।

नायडू ने कहा कि लोग राष्ट्र के विकास के प्रति राव की दृढ प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखेंगे। राव जून 1991 और मई 1996 के बीच प्रधानमंत्री रहे थे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ एक कुशल प्रशासक, राजनेता, दूरदर्शी और भारत में आर्थिक सुधारों के निर्विवाद पथ प्रदर्शक पीवी नरसिम्हा राव को उनकी सौवीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा कि राव सही अर्थों में बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह बहुभाषाविद और एक प्रतिष्ठित विद्वान थे, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा को प्रोत्साहित करने में गहरी रुचि दिखाई। राव का जन्म आज ही के दिन 1921 में करीमनगर में हुआ था, जो अब तेलंगाना में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vice President Naidu recalls Narasimha Rao's commitment to the development of the nation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे