लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष बिरला बुधवार को संसद टीवी की शुरूआत करेंगे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को संयुक्त रूप से संसद टीवी का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को दी।

पीएमओ ने यह भी रेखांकित किया कि ‘‘संसद टीवी’’ की शुरुआत ‘‘अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस’’ पर हो रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी साल फरवरी महीने में लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर नया संसद टीवी शुरु करने का फैसला हुआ था। इसके बाद मार्च महीने में संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की गई थी।

पीएमओ ने कहा, ‘‘संसद टीवी के कार्यक्रम मुख्य रूप से चार श्रेणियों में होंगे। इनमें संसद एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं में कामकाज, शासन एवं योजनाओं व नीतियों का कार्यान्वयन, भारत का इतिहास एवं संस्कृति और समसामयिक मुद्दे व हित व चिंताएं शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह