लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने गोवा के अस्पताल में भर्ती नाइक से मुलाकात की

By भाषा | Updated: January 15, 2021 11:47 IST

Open in App

पणजी, 15 जनवरी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक से मुलाकात की, जिनका एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद यहां इलाज चल रहा है।

नायडू सुबह दस बजकर बीस मिनट पर जीएमसीएच पहुंचे और नाइक से मुलाकात की।

उन्होंने जीएमसीएच के डीन शिवानंद बांदेकर और 68 वर्षीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री का इलाज कर रहे अन्य डॉक्टरों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की।

नायडू इस समय एक सप्ताह की गोवा की यात्रा पर हैं, जिसका समापन शनिवार को होगा।

कर्नाटक में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद नाइक को सोमवार रात जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

उनकी पत्नी और एक करीबी सहयोगी की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

जीएमसीएच ने बृहस्पतिवार शाम को कहा कि नाइक की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है।

नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक टीम नाइक के उपचार की निगरानी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां