लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने भारत में 75 करोड़ कोविड टीके लगाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

By भाषा | Updated: September 14, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारत में कोरोना वायरस के टीके की 75 करोड़ खुराक दिये जा चुकने पर मंगलवार को प्रसन्नता व्यक्त की और लोगों से संकोच छोड़ने तथा टीका लगवाने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि देश ने सोमवार को कोविड-19 टीके की 75 करोड़ खुराक देने का मील का पत्थर पार कर लिया।

को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को शाम सात बजे तक 71 लाख से अधिक खुराकें दी गईं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, "यह जानकर प्रसन्नता हुई कि हमने कोविड-19 टीके की 75 करोड़ खुराक देने का मील का पत्थर पार कर लिया है जबकि राष्ट्र हमारी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों और अन्य सभी लोगों की उनके असाधारण प्रयासों के लिए मैं प्रशंसा करता हूं।"

उपराष्ट्रपति ने लोगों से संदेह और झिझक दूर करके टीका लगवाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि देश सभी पात्र लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब