लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 14:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देश के वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं को बधाई दी और समाज में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि लाने के लिए उनकी सफलता की कामना की।

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में नायडू ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देश के वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अन्वेषण ही आज प्रगति के पर्याय हैं। हमारे शोधकर्ता समाज में खुशहाली, स्वास्थ्य, समृद्धि लाएं, इस दिशा में आपकी भावी सफलताओं की कामना करता हूं।’’

वर्ष 1998 में 11 मई के दिन ही भारत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया था। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की इस उपलब्धि को लेकर, हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल