उपराष्ट्रपति नायडू ने कोनेरू रामकृष्ण राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:51 IST2021-11-09T20:51:20+5:302021-11-09T20:51:20+5:30

Vice President Naidu condoles the death of Koneru Ramakrishna Rao | उपराष्ट्रपति नायडू ने कोनेरू रामकृष्ण राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति नायडू ने कोनेरू रामकृष्ण राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, नौ नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रख्यात शिक्षाविद और दार्शनिक कोनेरू रामकृष्ण राव के निधन पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया।

राव के पारिवार के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में उम्र संबंधी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। राव 89 वर्ष के थे।

नायडू ने एक शोक संदेश में कहा कि राव को कई दशकों से वह व्यक्तिगत रूप से जानते थे और उनकी मृत्यु उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उपराष्ट्रपति ने वर्ष 2011 में पद्मश्री से सम्मानित राव को एक बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया, जिन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति, आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा आयुक्तालय के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।

नायडू ने कहा, ‘‘शिक्षा के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान और गांधीवादी विचार कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘राव का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vice President Naidu condoles the death of Koneru Ramakrishna Rao

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे