लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने कोविड के बारे में फर्जी खबरों से निपटने, मिथकों को दूर करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को लोगों के बीच टीके को लेकर संदेह को दूर करने की जरूरत पर जोर दिया और कोविड-19 से जुड़ी फर्जी खबरों से निपटने के साथ-साथ मिथकों को दूर करने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।

लोगों में मानसिक तनाव और भय के प्रभाव को देखते हुए उन्होंने कहा कि कोविड और टीकाकरण के बारे में गलत सूचना गंभीर चिंता का विषय है। उपराष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों, डॉक्टरों और अन्य लोगों से डर को दूर करने और टीकाकरण के महत्त्व पर लोगों में जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह रेखांकित करते हुए कि भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का संचालन कर रहा है, नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक भारतीय की सामाजिक जिम्मेदारी है कि वह टीका लगवाए और दूसरों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान एक जन आंदोलन बनना चाहिए और इसका नेतृत्व युवाओं को करना चाहिए। उन्होंने हैदराबाद में दुनिया भर के प्रख्यात लेखकों द्वारा तेलुगु में कोविड पर 80 लघु कथाओं की एक पुस्तक 'कोठा (कोरोना) कथालू' के विमोचन के अवसर पर यह टिप्पणी की।

नायडू ने लोगों को महामारी का मुकाबला करने के लिए पांच सिद्धांतों को अपनाने का सुझाव दिया, जो इस प्रकार हैं- एक सक्रिय जीवन शैली अपनाना जिसमें नियमित शारीरिक व्यायाम या योग शामिल हो, आध्यात्मिक सुख के लिए कोशिश करना, स्वस्थ पौष्टिक भोजन का सेवन करना, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और बार-बार हाथ धोना जैसे कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना और हमेशा प्रकृति की रक्षा और सद्भाव में रहना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे