लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने उच्च शिक्षा में बहु-विषयक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 14:48 IST

Open in App

पणजी, 28 अक्टूबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कुशल व्यक्तियों को तैयार करने और अनुसंधान के बेहतर परिणामों के लिए उच्च शिक्षा में बहु-विषयक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि विषयों को एक-दूसरे से अलग-अलग रखने का युग समाप्त हो गया है।

उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थानों में मानविकी विषयों को समान महत्व देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उत्तरी गोवा जिले के पेरनेम में संत सोहिरोबनाथ अंबिया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स के नए परिसर का उद्घाटन करने के बाद नायडू ने कहा कि कला और सामाजिक विज्ञान के विषय रचनात्मकता बढ़ाने, सोच को बेहतर बनाने और छात्रों के बीच संचार कौशल को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।

गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य की उपस्थिति में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''21वीं सदी की अर्थव्यवस्था में इन गुणों की अत्यधिक मांग है, जहां अर्थव्यवस्था का कोई भी क्षेत्र अकेले कार्य नहीं करता है।''

उन्होंने कहा, ''विषयों में जटिल भिन्नताओं का युग अतीत की बात है क्योंकि आज विश्व कुशल व्यक्तियों को तैयार करने तथा अनुसंधान के बेहतर परिणामों के लिए उच्च शिक्षा में बहु-विषयक दृष्टिकोण अपना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह