लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिये जन आंदोलन का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिये जन आंदोलन का आह्वान किया और प्रौद्योगिकी व शैक्षणिक संस्थानों समेत सभी पक्षकारों से वांछित नतीजे हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाने को कहा।

आदि शंकरा डिजिटल अकादमी का डिजिटल उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज के ज्ञान समाज में सूचना मुख्य तत्व है और जिसके पास सूचना तक जल्द पहुंच है, उसे बढ़त है।

उन्होंने ‘डिजिटलीकरण’ को ऐसी सूचनाओं तक पहुंच का एक माध्यम करार दिया।

कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व बाधा की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए नायडू ने कहा कि इसने विद्यालय बंद होने की वजह से करोड़ों बच्चों को कक्षाओं से बाहर रहने के लिये मजबूर किया और विश्व समुदाय ऑनलाइन शिक्षा अपनाकर इस चुनौती से पार पाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी हमें सीखने और सिखाने को बदलने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने शैक्षणिक मॉडलों के लगातार उन्नयन व विकास की जरूरत पर बल दिया जो तेजी से बदलती प्रौद्योगिकी के मद्देनजर नए युग की मांग के अनुरूप हो।

ऑनलाइन शिक्षा के कई फायदे गिनाते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह सुदूरवर्ती इलाकों में गुणवत्तायुक्त व वहनीय शिक्षा की पहुंच सुलभ कर सकती है।

उन्होंने कहा कि यह सीखने के व्यक्तिगत अनुभवों की भी इजाजत देती है और कामकाजी पेशेवरों या गृहणियों के लिहाज से विशेष मददगार है जो नियमित पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते।

नायडू ने राय व्यक्त की कि इन फायदों की वजह से ऑनलाइन शिक्षा के महामारी के बाद की अवधि में भी लोगों की पसंद बने रहने की उम्मीद है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि महामारी ने शैक्षणिक परिदृश्य को हमेशा के लिये बदल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह