लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने राज्यपालों से केंद्र की पहलों के क्रियान्वयन की निगरानी करने को कहा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राज्यों के राज्यपालों और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपालों से बृहस्पतिवार को अपील की कि वे केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की निगरानी करने और राष्ट्र-निर्माण की पहलों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने में अग्रसक्रिय भूमिका निभाएं।

नायडू ने यहां राज्यपालों और उपराज्यपालों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनसे अपील की कि वे प्रभावी जन भागीदारी के साथ राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए ‘सबका साथ-सबका प्रयास’ के दर्शन से प्रेरित केंद्र सरकार की पहलों की ‘‘निगरानी करें और उनका मार्गदर्शन’’ करें।

नायडू ने पर्यावरणीय सुरक्षा, किसानों के बीच उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, सभी के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और जनजीवन में संवैधानिक मूल्यों एवं नीतियों को बढ़ावा देने समेत कई मामलों पर अपने विचार रखे।

उपराष्ट्रपति ने सार्वजनिक जीवन में राज्यपालों के विशाल अनुभव का उल्लेख करते हुए जोर देकर कहा कि नीतियों को आकार देने और उनके निष्पादन, दुर्लभ संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं नैतिकता सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

नायडू ने कहा, ‘‘राज्यपालों और उपराज्यपालों को न केवल एक संवैधानिक प्राधिकारी के रूप में, बल्कि एक अनुभवी राजनीतिज्ञ के नैतिक प्राधिकार के साथ काम करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि राज्यपालों और उपराज्यपालों को बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण, संस्कृति और प्रकृति का संरक्षण की दिशा में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा पर विशेष रूप से जोर देते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन की भी अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?