उपराष्ट्रपति नायडू ने सुषमा स्वराज की राष्ट्र सेवा की सराहना की
By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:54 IST2021-08-06T11:54:01+5:302021-08-06T11:54:01+5:30

उपराष्ट्रपति नायडू ने सुषमा स्वराज की राष्ट्र सेवा की सराहना की
नयी दिल्ली, छह अगस्त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।
पूर्व विदेश मंत्री स्वराज का 67 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से 2019 में निधन हो गया था।
उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, “मेरी प्रिय बहन श्रीमति सुषमा स्वराज को आज उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। वह एक प्रतिष्ठित सांसद और वाक् पटु वक्ता थीं, जिन्होंने महिलाओं और कमजोर तबकों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किया।”
नायडू ने कहा, “वह समर्पित नेता थीं जिनकी करुणा की कोई सीमा नहीं थी। राष्ट्र के प्रति उनकी नि: स्वार्थ सेवा का सदैव याद रखा जाएगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।