उप राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी के भाई के निधन पर शोक जताया
By भाषा | Updated: May 15, 2021 17:23 IST2021-05-15T17:23:49+5:302021-05-15T17:23:49+5:30

उप राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी के भाई के निधन पर शोक जताया
नयी दिल्ली, 15 मई उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई असीम बनर्जी के निधन पर शोक जताया।
उप राष्ट्रपति सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि नायडू ने कोविड-19 के कारण असीम बनर्जी के असमय निधन पर ममता बनर्जी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कोलकाता के एक अस्पताल में शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।