लाइव न्यूज़ :

सैनी के सम्मान में राज्यसभा की बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित, सदन में मौन रखा गया

By भाषा | Updated: June 25, 2019 13:37 IST

राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे सैनी को पिछले साल भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अप्रैल 2018 को उच्च सदन के लिए चुने गए सैनी राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। नायडू ने कहा कि सैनी के निधन से देश ने एक श्रेष्ठ सांसद तथा वंचित वर्गों का एक हितैषी खो दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनायडू ने उच्च सदन की बैठक दिवंगत सदस्य के सम्मान में दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।उच्च सदन की बैठक स्थगित करने का फैसला आज सुबह नायडू की अध्यक्षता में हुई करीब 15 दलों के नेताओं की बैठक में किया गया।

राज्यसभा की बैठक सोमवार को अपने दिवंगत सदस्य मदन लाल सैनी के सम्मान में दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष 75वर्षीय सैनी का कल शाम यहां स्थित अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

सभापति एम वेंकैया नायडू ने उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर बताया कि ल्यूकेमिया से पीड़ित सैनी का जयपुर में इलाज चला और शनिवार को उन्हें दिल्ली लाया गया था। उन्हें एम्स के हीमेटोलॉजी विभाग में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। कल शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

नायडू ने कहा कि राजस्थान के सीकर में जुलाई 1943 को जन्मे सैनी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1972 से 1975 तक वकालत की और फिर वह भारतीय मजदूर संघ से जुड़ गए। मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करते हुए सैनी कई मजदूर संघों से संबद्ध रहे।

राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे सैनी को पिछले साल भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अप्रैल 2018 को उच्च सदन के लिए चुने गए सैनी राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। नायडू ने कहा कि सैनी के निधन से देश ने एक श्रेष्ठ सांसद तथा वंचित वर्गों का एक हितैषी खो दिया है।

सदन में मौजूद सदस्यों ने सैनी के सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा। इसके बाद नायडू ने उच्च सदन की बैठक दिवंगत सदस्य के सम्मान में दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे बैठक शुरू होने पर राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा।

दोपहर दो बजे तक उच्च सदन की बैठक स्थगित करने का फैसला आज सुबह नायडू की अध्यक्षता में हुई करीब 15 दलों के नेताओं की बैठक में किया गया। सरकार राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा मंगलवार तक पूरी कर लेना चाहती है ताकि बुधवार को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जापान रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा का जवाब दे सकें।

बैठक में जिक्र किया गया कि 1984 में जब उच्च सदन के तत्कालीन सदस्य कल्याण राय (माकपा) का निधन हुआ था तब राज्यसभा की बैठक एक घंटे के लिए स्थगित की गई थी। इसके बाद सामान्य कामकाज हुआ था। एक अन्य संदर्भ विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया कि जब पूर्व विदेश राज्य मंत्री एवं तत्कालीन लोकसभा सदस्य ई अहमद का निधन हुआ था तब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बजट पेश किया गया था। 

टॅग्स :संसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह