लाइव न्यूज़ :

मेघालय में उपराष्ट्रपति ने रखी सड़क परियोजना की आधारशिला

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:51 IST

Open in App

शिलांग, चार अक्टूबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को मेघालय की राजधानी को डौकी शहर से जोड़ने वाली एक सड़क के पुनरुद्धार की आधारशिला रखी जो भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित है। इसके साथ ही नायडू ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से संपर्क को सुधारने की जरूरत को भी रेखांकित किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग-40 पर इस परियोजना के लिए 1,600 करोड़ रुपये मंजूर किये गए हैं और उम्मीद है कि इसके पूरा होने से फीडर सड़क पर यातायात कम होगा और शिलांग तथा डौकी के बीच यात्रा में लगने वाले समय में भी कमी आएगी। नायडू ने यहां स्टेट कन्वेंशन सेंटर में डिजिटल माध्यम से परियोजना की आधारशिला रखी और कहा कि सड़क का एक बार पुनरुद्धार होने के बाद माल की आवाजाही में सुविधा होगी, सेवा में तेजी आएगी और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

उन्होंने केंद्र से प्राप्त पैसे के उचित उपयोग के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में सभी विकास कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया। नायडू ने कहा, “अगर हम यहां सभी परियोजनाओं में बिना देरी के तेजी ला सकें तो पूर्वोत्तर राज्यों में इतनी क्षमता है कि वे देश के विकास का इंजन बन सकते हैं।” उन्होंने कहा कि राष्ट्र का विकास इस क्षेत्र के विकास के बिना अधूरा है।

पूर्वोत्तर में उग्रवादी गतिविधियों में कमी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रगति के लिए शांति आवश्यक है। नायडू पूर्वोत्तर क्षेत्र की 12 दिवसीय यात्रा पर हैं और इस क्रम में सोमवार को वे मेघालय पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो