लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि इस अवसर पर लोगों को भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए करुणा और सहिष्णुता के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध की जयंती के मौके पर मनाई जाती है।

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘भगवान बुद्ध इस धरती के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध द्वारा दिया गया शांति, भाईचारे और करुणा का शाश्वत संदेश समग्र विश्व के मनुष्यों को नैतिक मूल्‍यों और संतोष पर आधारित जीवन जीने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।’’

नायडू ने कहा, ‘‘हमारे देश में त्योहार, परिजनों और मित्रों के साथ परस्पर मिलने और उत्सव मनाने का एक महान अवसर होता है, लेकिन कोविड-19 महामारी की स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए मैं अपने नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि इस त्‍योहार को वे अपने घरों के भीतर और कोविड-संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य और स्‍वच्‍छता प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाएं।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आइए हम खुद को भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रतिबद्ध करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू