लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि सभी को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सुनिश्चित करने के महान संवैधानिक आदर्श को प्राप्त करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए।

उपरष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “मैं स्वतंत्रता दिवस के उल्लासमय अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के बयान के अनुसार, नायडू ने कहा, ‘‘जब हम अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तो आइये हम अपने संस्थापक नेताओं के अनगिनत वीरतापूर्ण बलिदानों का स्मरण करें, जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में सफलता पाई और अपने सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में प्रयत्न करने का संकल्प लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमें यह भी स्मरण करना चाहिए कि हमारे राष्ट्र की प्रगति और भलाई का सुस्पष्ट प्रभाव विकास का लाभ प्रदान करने और हमारे देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने पर पड़ना चाहिए।’’

वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘ हमें निश्चित रूप से सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सुनिश्चित करने के महान संवैधानिक आदर्श को प्राप्त करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा स्वतंत्रता दिवस के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर देशवासियों को अपनी आंतरिक शक्तियों के जरिये अपने नागरिकों की विशाल क्षमता को प्राप्त करने और राष्ट्रों के समूह में भारत को उसका उचित स्थान प्रदान करने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?