लाइव न्यूज़ :

विरार अस्पताल हादसे में लोगों की मौत पर उपराष्ट्रपति ने गहरा दुख जताया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 12:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने महाराष्ट्र के विरार में कोविड अस्पताल हादसे में मरीजों की मौत की घटना पर शुक्रवार को गहरा दुख जताया और और दुर्घटना में घायलों के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की ।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट में कहा, ‘‘ महाराष्ट्र के विरार में कोविड अस्पताल में हुए अग्निकांड से हुई प्राणों की क्षति के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी प्रार्थनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। दुर्घटना में घायल लोगों शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के विरार में शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 13 मरीजों की मौत हो गई। आग अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में लगी। घटना के वक्त आईसीयू में 17 मरीज थे। चार मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें इलाके के अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित