लाइव न्यूज़ :

उप राष्ट्रपति ने राजकोट के अस्पताल में आग लगने से कोरोना मरीजों की मौत पर दुख जताया

By भाषा | Updated: November 27, 2020 13:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुजरात के राजकोट में कोरोना वायरस के उपचार के लिए निर्धारित अस्पताल में आग लगने की घटना में कई मरीजों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

उप राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, नायडू ने कहा, ‘‘गुजरात के राजकोट के एक कोविड अस्पताल में आग लगने से हताहत नागरिकों के विषय में जान कर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि राजकोट शहर में बृहस्पतिवार देर रात निर्दिष्ट कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से पांच मरीजों की मौत हो गई।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित जिन 26 अन्य मरीजों का इलाज चल रहा था, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। इन सभी को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?