लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की घटना पर उपराष्ट्रपति ने चिंता जतायी

By भाषा | Updated: February 28, 2021 00:29 IST

Open in App

चेन्नई, 27 फरवरी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के ‘‘हालिया घटनाक्रमों’’ पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने चिंता जतायी है। विधानसभा में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कथित रूप से हाथापाई की थी ।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता एवं चार अन्य विपक्षी विधायकों को निलंबित कर दिया गया है ।

दत्तात्रेय के साथ कांग्रेस के कुछ विधायकों ने विधानसभा परिसर में शुक्रवार को कथित तौर पर हाथापाई की थी जिसके बाद पांच विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिये निलंबित कर दिया गया है ।

डा आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुये नायडू ने यहां कहा कि सार्वजनिक जीवन में और ऊंचे पदों पर आसीन लोगों को उच्च मानकों को बनाये रखते हुये लोगों के लिये उदाहरण पेश करना चाहिये ।

नायडू ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश विधानसभा एवं कुछ अन्य राज्यों में हाल ही में जो कुछ हुआ है, उससे मैं दुखी हूं । मैं सभी जन प्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं कि वे हमेशा हर मंच पर सभ्य और गरिमापूर्ण तरीके से आचरण करें ।’’

राज्यसभा के सभापति ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान एवं रूकावट डालने से किसी भी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी और सबको यह समझना चाहिये । उन्होंने कहा कि उन्हें यह मालूम होना चाहिये कि हर समस्या का समाधान है- चर्चा, बहस एवं निर्णय।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा