Vice President Election 2025: नवीन पटनायक के बाद दिल्ली में सीएम माझी, ओडिशा से 31 सांसद, भाजपा के पास 23 एमपी, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2025 13:17 IST2025-09-08T13:15:47+5:302025-09-08T13:17:43+5:30

Vice President Election 2025: मोहन चरण माझी बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आधिकारिक आवास पर ओडिशा के भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं।

Vice President Election 2025 Naveen Patnaik CM Mohan Charan Majhi Delhi 31 MPs from Odisha, BJP 23 MPs know equation | Vice President Election 2025: नवीन पटनायक के बाद दिल्ली में सीएम माझी, ओडिशा से 31 सांसद, भाजपा के पास 23 एमपी, जानें समीकरण

file photo

Highlightsओडिशा से 31 सांसद (लोकसभा में 21 और राज्यसभा में 10) हैं।पांच दिन दिल्ली में थे और पांच सितंबर को ही ओडिशा लौटे थे। माझी हवाई अड्डे से सीधे सारंगी के आवास जा सकते हैं।

नई दिल्लीः बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक के दिल्ली रवाना होने के एक दिन बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार माझी वहां राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के साथ बैठक कर उपराष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा कर सकते हैं। यह चुनाव मंगलवार को होना है। माझी का मंगलवार को ही ओडिशा लौटने का कार्यक्रम है। माझी इससे पहले पांच दिन दिल्ली में थे और पांच सितंबर को ही ओडिशा लौटे थे। ओडिशा से 31 सांसद (लोकसभा में 21 और राज्यसभा में 10) हैं।

जिनमें भाजपा के सबसे अधिक 23 सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार माझी बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आधिकारिक आवास पर ओडिशा के भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं। माझी हवाई अड्डे से सीधे सारंगी के आवास जा सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, पार्टी की राज्य इकाई के प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। बीजद प्रमुख पटनायक राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं और उनका यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी पार्टी ने अभी तक उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

दिल्ली प्रवास के दौरान पटनायक पार्टी के सात सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। बीजद प्रमुख ने रविवार रात एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं कुछ सामाजिक प्रतिबद्धताओं के कारण कुछ दिनों के लिए दिल्ली में हूं।’’ बीजद सूत्रों ने बताया कि पटनायक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी पार्टी के सभी सांसद चुनावों में एकजुट रुख अपनाएं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर राज्यसभा में पक्ष और विपक्ष में मतदान के लिए पार्टी की आलोचना हुई थी। बीजद के पाँच सांसदों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया, एक ने इसका विरोध किया और एक अन्य सांसद ने मतदान में भाग नहीं लिया। सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव के अलावा, माझी अपने मंत्रिपरिषद के विस्तार पर भी भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा कर सकते हैं।

Web Title: Vice President Election 2025 Naveen Patnaik CM Mohan Charan Majhi Delhi 31 MPs from Odisha, BJP 23 MPs know equation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे