लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तोक्यो में आयोजित ओलंपिक में देश के लिए भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी और कहा कि इन खेलों में भारत की शानदार शुरुआत हुई है।

चानू द्वारा तोक्यो ओलंपिक में 49 किलोग्राम श्रेणी में रजत पदक जीतने के साथ ही भारोत्तोलन में भारत के ओलंपिक पदक जीतने का 21 साल पुराना इंतजार खत्म हो गया है।

नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘ 49 किलोग्राम भारत्तोलन प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने और भारतीय टीम की तोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार शुरुआत करने के लिए हृदय से मीराबाई चानू को बधाई। उनकी इस उपलब्धि पर देश बहुत गौरवान्वित है। आने वाली प्रतिस्पर्धाओं के लिए मेरी शुभकमानाएं।’’

चानू भारत की पहली भारोत्तोलक हैं जिन्होंने ओलंपिक में रजत पदक जीता है। 26 वर्षीय चानू ने कुल 202 किलोग्राम वजन उठाया जो वर्ष 2000 में सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी के प्रदर्शन से बहेतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो