लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने चोपड़ा, पूनिया को ओलंपिक में पदक जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को एथलीट नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया को तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के लिए बधाई दी।

चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता जबकि पूनिया ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘अद्भुत प्रदर्शन। तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। आपने ट्रैक एंड फील्ड खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीत कर, देश को गौरवान्वित किया है। पूरा देश आज आपकी सफलता पर गर्व कर रहा है। भावी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।’’

चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर देश को दूसरा ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 65 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पूनिया को हार्दिक बधाई। आपका शानदार प्रदर्शन, आपकी सफलता देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। भावी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग