लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने कांग्रेस नेता राजीव सातव के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं के चलते कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य राजीव सातव के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह ऊर्जा से भरपूर सांसद थे, जो लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे।

सातव का पुणे में कोरोना वायरस के बाद की जटिलताओं के चलते रविवार सुबह निधन हो गया था। पिछले महीने कोविड की पुष्टि होने के बाद उनका महाराष्ट्र के इस शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद उनमें साइटोमेगलोवायरस का पता चला था और उनकी स्थिति नाजुक हो गई थी।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, “मैं राज्यसभा सदस्य, श्री राजीव सातव के कोविड संबंधित जटिलताओं के कारण असमय निधन से बहुत व्यथित हूं। वह सक्रिय सांसद थे और लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे।”

राज्यसभा के सभापति नायडू ने कहा, “शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल