लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने लोगों से कार्बन उत्सर्जन कम करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के प्रमुख शहरों में, विशेषकर सर्दियों के दौरान बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर शनिवार को चिंता व्यक्त की और लोगों से यथासंभव कार्बन उत्सर्जन कम करने का आह्वान किया।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित करने पर जोर दिया और निजी क्षेत्र से आह्वान किया कि वे सरकार के प्रयासों में सहयोग करते हुए अपने शहरी अस्पतालों के दूरस्थ केंद्र ग्रामीण इलाकों में खोले।

उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक उपराष्ट्रपति निवास से ‘इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी’ के कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और वाहनों से होने वाले प्रदूषण का वायु गुणवत्ता खराब होने के कारकों में अहम योगदान है।

उन्होंने कहा कि स्थायी विकास को लेकर लोगों के नजरिये पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे जीवनशैली का मूल्यांकन करें और यथासंभव कार्बन उत्सर्जन कम करने की कोशिश करें।

देश में फेफड़ों की बीमारियों सहित गैर संचारी रोगों के बढ़ते खतरों को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने युवाओं को सलाह दी कि वे स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया