लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में साहित्यिक कृतियों के अनुवाद की पहल का आह्वान किया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:54 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को आह्वान किया कि विभिन्न भारतीय भाषाओं में साहित्यिक कृतियों के अनुवाद में सतत एवं अग्रसक्रिय रूख अपनाया जाए।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस सिलसिले में उन्होंने क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं को लोगों को उनकी मातृभाषा में उपलब्ध कराने के लिए अनुवाद में प्रौद्योगिकी का सहारा लेने का सुझाव दिया।

नायडू ने श्रीकृष्णदेवार्य द्वारा ‘अमुक्तमालयदा’ जैसी कृतियों के अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद के लिए पोट्टी श्रीरामुलू तेलुगु विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के प्रयास की सराहना की।

उन्होंने भारत में विभिन्न भाषाओं के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए इस तरह के विश्वविद्यालयों द्वारा प्रयास करने की अपील की।

तेलुगु विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने तेलुगु भाषा, साहित्य और इतिहास की विभिन्न शोध पहल के मार्फत संरक्षण को लेकर उसकी प्रतिबद्धताओं की प्रशंसा की।

नायडू ने वैश्वीकरण के व्यापक प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि युवाओं का अपनी सांस्कृतिक विरासत से संपर्क नहीं टूटे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र