लाइव न्यूज़ :

उप राष्ट्रपति ने कोविड-19 के नये स्वरूपों की जीनोम सीक्वेंसिंग में तेजी लाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:24 IST

Open in App

हैदराबाद, दो जुलाई उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उपयुक्त टीके और औषधि की खोज करने के लिए कोविड-19 के नये स्वरूपों की ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ में तेजी लाने का शुक्रवार को आह्वान किया।

‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ के तहत किसी संक्रमित मरीज से लिये गये नमूने का विश्लेषण किया जाता है और उसकी तुलना अन्य मामलों से की जाती है।

उप राष्ट्रपति ने सीएसआईआर-कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र की यहां स्थित विलुप्तप्राय प्रजातियां संरक्षण प्रयोगशाला का दौरा किया और इसके प्रभारी वैज्ञानिक द्वारा दी गई एक प्रस्तुति देखी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि सीक्वेंसिंग एक ऐसा औजार है जो विषाणु के स्वरूप में होने वाले नये बदलावों का पता लगाता है और इस तरह इससे कोविड-19 के प्रसार को समय रहते रोकने में मदद मिलेगी।

नायडू ने कहा कि देश के कुछ प्राणि उद्यानों में बाघों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरों के आलोक में वायरस के नये स्वरूप की सीक्वेंसिंग जरूरी हो गई है।

उन्होंने लोगों से टीका लगवाने में नहीं हिचकिचाने की अपील करते हुए कहा कि भारत में बने टीके सुरक्षित एवं कारगर हैं तथा हर किसी को टीका लगवाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने खेल एवं संस्कृति क्षेत्र की हस्तियों से टीकाकरण अभियान में सक्रिय साझेदार बनने और लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। नायडू ने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन बनना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह