लाइव न्यूज़ :

उप राष्ट्रपति ने 2047 तक ‘नये भारत’ के निर्माण का आह्वान किया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 16:00 IST

Open in App

दांडी, छह अप्रैल उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को विश्वास जताया कि देश 2047 तक ‘नये भारत’ के निर्माण के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करेगा। 2047 को देश की आजादी के 100 साल पूरे हो जाएंगे।

नायडू यहां ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से निकाली गई 25 दिवसीय दांडी यात्रा के समापन के अवसर पर बोल रहे थे। देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरुआत की गई है।

इस दांडी यात्रा में 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘1947 से अब तक हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिन्हों पर चलते आए हैं। सबका साथ, सबका विकास हमारा लक्ष्य है। हमने बहुत सारी चीजें हासिल की हैं।’’

इसके साथ ही, नायडू ने यह भी कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ताकत का सम्मान करती है और स्वीकार करती है तथा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों की वजह से है, चाहे इन राज्यों में किसी राजनीति दल की सत्ता हो।

उप राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘मुझे विश्वास है कि हम ऐसी विस्तृत रूपरेखा तैयार करेंगे कि अगले 25 वर्षों में नये भारत का निर्माण हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे नेता हमें अपने सपनों का नया भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।’’

गत 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इस यात्रा में 81 लोग शामिल हुए जो मंगलवार की सुबह दांडी पहुंचे।

गौरतलब है कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में ‘नमक सत्याग्रह’ की घोषणा करते हुए 78 लोगों ने 12 मार्च 1930 से दांडी यात्रा शुरू की थी। नमक पर अंग्रेजों के दमनकारी ‘कर’ के खिलाफ यह राष्ट्रपिता का अहिंसक विरोध था जिसकी भारत की आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां