लाइव न्यूज़ :

उप राष्ट्रपति ने की अधिक समावेशी तथा आत्मविश्वासी आत्मनिर्भर भारत बनाने की अपील

By भाषा | Updated: August 9, 2021 11:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर , सोमवार को लोगों से जातिवाद, संप्रदायवाद और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए खुद को समर्पित करने और अधिक समावेशी तथा आत्मविश्वासी आत्मनिर्भर भारत बनाने की अपील की।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के पांच वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था।

आंदोलन के 79वर्ष पूरे होने पर उप राष्ट्रपति ने लोगों से, देश को औपनिवेशिक शासन से मुक्ति दिलाने के लिए आंदोलन में भाग लेने वाले भारत के वीर बेटों और बेटियों के अनगिनत बलिदानों को याद करने के अपील की।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘ आइए हम भारत से गरीबी, निरक्षरता, असमानता, भ्रष्टाचार तथा जातिवाद, संप्रदायवाद और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए खुद को समर्पित करें।’’

नायडू ने कहा,‘‘ अधिक समावेशी तथा आत्मविश्वासी आत्मनिर्भर भारत बनाने की राह पर साथ मिल कर चलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह