लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की वकालत की

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:10 IST

Open in App

पुडुचेरी, 12 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को केंद्र तथा राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन से सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाने का आह्वान किया और कहा कि इस तकनीक को अपनाना अनिवार्य भी किया जा सकता है।

नायडू ने यहां जवाहरलाल परास्नातक मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान में 7.67 करोड़ रुपये की लागत से बने 1.5 मेगावाट के ‘रूफटॉप’ सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘प्रत्येक केंद्रीय, राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश की सरकारी इमारतों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र होना चाहिए। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को भी रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने चाहिए।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘रूफटॉप’ सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना अनिवार्य भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘भवनों और परिसरों में सूर्य का प्रकाश तथा प्राकृतिक हवा भी होनी चाहिए। प्राचीन वास्तुकला में ऐसी चीजें होती थीं। अब हम छोटी जगहों पर रहते हैं, इसलिए रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र को अपनाना चाहिए। भवन निर्माण के कानूनों में ऐसा परिवर्तन किया जा सकता है ताकि रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र और बारिश के पानी को सजेहने की प्रणाली लगाने को अनिवार्य किया जा सके।’’

उन्होंने जवाहरलाल परास्नातक मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान की संबंधित पहल की सराहना भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह