वायुसेना उप प्रमुख ने गलती से खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

By स्वाति सिंह | Updated: September 27, 2018 02:17 IST2018-09-27T02:17:00+5:302018-09-27T02:17:00+5:30

एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था।

Vice chief of the Indian Air Force, Air Marshal SB Deo has accidentally shot himself | वायुसेना उप प्रमुख ने गलती से खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

वायुसेना उप प्रमुख ने गलती से खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 27 सितंबर: भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एस बी देव की जांघ में बुधवार को गोली लग गई। सूत्रों ने कहा कि ऐसा समझा जा रहा है कि उनके ही हाथों से दुर्घटनावश चली गोली जांघ में लग गई। 

एयर मार्शल को फौरन दिल्ली में आरआर अस्पताल ले जाया गया और उनकी फीमर बोन की सर्जरी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 


उन्होंने जुलाई में वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था।उन्होंने एयर मार्शल बीएस धनोआ की जगह ली, जो अब एयर चीफ हैं। 

एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था। वह नेशनल डिफेंस अकादमी और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं। 

Web Title: Vice chief of the Indian Air Force, Air Marshal SB Deo has accidentally shot himself

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे