लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती के कुलपति ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा, तृणमूल नेता पर धमकी देने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: April 1, 2021 10:02 IST

Open in App

कोलकाता, एक अप्रैल विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुव्रत मंडल पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है।

चक्रवर्ती ने स्थानीय समाचार पत्रों की खबरें संलग्न करते हुए आरोप लगाया कि मंडल ने उन्हें ‘‘ऐसा सबक सिखाने की धमकी दी, जिसे वह जीवन में कभी नहीं भूलेंगे’’।

उन्होंने 24 मार्च को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं आपके संज्ञान में यह बात लाना चाहता हूं कि तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने चुनाव के बाद मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।’’

चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में, मेरा आपसे अनुरोध है कि परिसर में किसी अप्रिय घटना को होने से रोकने और मेरी एवं मेरे परिजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएं।’’

प्रधानमंत्री इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

मंडल ने 23 मार्च को जनसभा में कहा था कि एक ‘‘पागल व्यक्ति’’ विश्वभारती के कुलपति की कुर्सी पर बैठा है, जो कलकत्ता उच्च न्यायलय के आदेश के बावजूद दिन में विश्वविद्यालय के सभी द्वार बंद रखता है।

मंडल ने स्पष्ट रूप से चक्रवर्ती का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘हम चुनाव के बाद आपको लोकतांत्रिक माध्यमों से ऐसा सबक सिखाएंगे, जो आप कभी नहीं भूलेंगे।’’

कुलपति के पत्र के संबंध में प्रतिक्रिया लेने के लिए मंडल से संपर्क नहीं हो सका।

हालांकि तृणमूल नेता ने कहा कि उन्होंने चक्रवर्ती के खिलाफ स्थानीय लोगों के बढ़ते गुस्से को केवल दर्शाया था और उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos