वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे शनिवार को भारतीय नौसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:57 IST2021-07-30T22:57:33+5:302021-07-30T22:57:33+5:30

Vice Admiral SN Ghormade to take over as Vice Chief of Indian Navy on Saturday | वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे शनिवार को भारतीय नौसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे

वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे शनिवार को भारतीय नौसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे

नयी दिल्ली, 30 जुलाई वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे शनिवार को वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। कुमार शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे। अधिकारियो ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घोरमडे आठ मार्च से एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन एवं प्रशिक्षण) के उप प्रमुख का पदभार संभाल रहे थे।

अधिकारियो ने शुक्रवार को बताया कि इससे पहले, वह रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय (नौसेना) में कार्मिक सेवा नियंत्रक के रूप में काम कर चुके हैं।

घोरमडे ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ-साथ नौसेना (संचालन) महानिदेशक के रूप में भी काम किया है।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की पढ़ाई करने वाले घोरमडे 1 जनवरी, 1984 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vice Admiral SN Ghormade to take over as Vice Chief of Indian Navy on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे